भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों का भोपाल निमंत्रण 29 को

shailendra gupta
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रथम प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 अपै्रल को 11 बजे से भोपाल में प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में आरंभ होगी।

बैठक को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री सुधा मलैया, मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडे और प्रदेष संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, पार्टी की प्रदेश महामंत्री, सांसद एवं मोर्चा प्रभारी माया सिंह संबोधित करेंगी।

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता वानखेड़े ने बताया कि एक दिवसीय बैठक में जिला अध्यक्ष बहनें अपने जिलों में मंडल स्तरीय संरचना, नगर ग्राम केन्द्र और मतदान केन्द्रों की संरचना के अभिलेख भी साथ लायेंगी। बैठक में मोर्चा की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!