भाजपा के 12 जिलों में नए जिलाध्यक्ष घोषित नहीं होंगे, पुराने ही कराएंगे विधानसभा चुनाव

भोपाल। भाजपा के 12 जिलों में अब तक जिलाध्यक्षों के चुनाव नहीं हो पाए हैं। आम सहमति के टंटे में लटका फैसला अब लटका ही रह गया है। नरेन्द्र तोमर ने आज कहा कि जो जैसा मिला है चुनाव तक वैसा ही चलता रहेगा।

शिवपुरी में संभाग स्तरीय सम्मेलन में शिरकत करने गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने वहां साफ कहा है कि प्रदेश के जिन 12 जिलों में भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा नहीं हुई है वहां पर वर्तमान जिलाध्यक्ष ही फुलप्रूफ जिलाध्यक्ष है और उन्हें पूर्ण रूप से कार्य करने की स्वतंत्रता है।

नरेन्द्र सिंह तोमर ने यह बात मीडियाकर्मियों द्वारा यह पूछे जाने पर कि 12 जिलों में भाजपा अपने जिलाध्यक्ष घोषित क्यों नहीं कर पा रही है इस प्रश्न के उत्तर में उन्होंने यह बात कही। बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्तमान जिलाध्यक्षों को हटाया नहीं गया है वह जिलाध्यक्ष ही पूर्ण रूपेण जिलाध्यक्ष है और उन्हें कार्य करने की पूरी स्वतंत्रता है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में जिन जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा हो गई है वह इस प्रक्रिया के तहत थी और जिन जिलों में भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा नहीं हो पाई है वहां पुराने जिलाध्यक्ष ही फुलप्रूफ जिलाध्यक्ष हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की इस बात से अब साफ संकेत है कि नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव में यही जिलाध्यक्ष पार्टी की कमान संभालेंगें।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!