भोपाल। मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा भारती के पिता का शनिवार को देहांत हो गया परंतु उनके परिवारजनों ने तय किया है कि जब तक प्रज्ञा नहीं आएंगी, उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार साध्वी प्रज्ञा भारती के पिता श्री चन्द्रपाल सिंह पिछले लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और इसी बीमारी के चलते शनिवार को उन्होंने प्राण त्याग दिए। सनद रहे कि प्रज्ञा सिंह इन दिनों भोपाल जेल में हैं एवं अब तक उनकी तमाम जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकीं हैं।
प्रज्ञा सिंह के परिवारजनों ने तय किया है कि जब तक प्रज्ञा सिंह नहीं आएंगी तब तक पिताजी का दाह संस्कार नहीं किया जाएगा।