भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने 5 रेंजरों को सहायक वन संरक्षक पद पर पदोन्नत करने के बाद उनका तबादला कर दिया।
शुक्रवार को जारी आदेश के मुताबिक
- एके शर्मा को बैतूल से फॉरेस्ट स्कूल गोविंदगढ़ (रीवा),
- आरएल शर्मा को जबलपुर से दक्षिण सिवनी,
- कृष्ण बहादुर सिंह को पन्ना टाइगर रिजर्व से मप्र राज्य लघुवनोपज संघ भोपाल,
- आरसी गुप्ता को जबलपुर से मप्र राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल तथा
- एसके पाठक को ओबेदुल्लागंज से मप्र ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल भेजा गया है।