भाजपा की स्थिति खिसियानी बिल्ली जैसी:सुरेश पचौरी

भोपाल। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने विश्वास जताते हुए कहा कि 2013 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति खिसियानी बिल्ली, खंभा नोचे जैसी हो गई है। भाजपा की हर चीज का पर्दाफाश हो रहा है।

पचौरी ने यह बात 'इंडिया न्यूज' न्यूज चेनल से खास बातचीत में कही। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी नहीं है। 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ही जीतेगी और सरकार बनाएगी, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पंचायतों की सरकार है और उसकी हर बात का पर्दाफाश हो रहा है। 

नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में पचौरी बिना मोदी का नाम लिए कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर के नेता नहीं हैं, वे केवल एक राज्य के नेता हैं, जबकि राहुल गांधी राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं और उनकी तुलना मोदी से नहीं हो सकती।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!