राजधानी में कांग्रेस का बंद, झड़प, लाठीचार्ज

भोपाल। काजल हत्याकांड के मामले में आज कांग्रेस द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरिकेट्स तोड़कर सीएम हाउस की ओर जाने की कोशिश की। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को हल्काबल प्रयोग करना पड़ा। 

काजल हत्याकांड के मामले में गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता को बर्खास्त करने की मांग को लेकर आज कांग्रेस ने राजधानी में बाजार बंद का आह्वान किया था। इस आह्वान का असर दोपहर तक दिखाई दिया, लेकिन लंच के बाद धीरे धीरे बाजार खुलता चला गया।


इधर पूरे बाजार से दौरा करने के बाद तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता पॉलिटेक्निक चौराहे पर जा पहुंचे। पुलिस ने यहां पहले से ही चाकचौबंद बंदोबस्त किए हुए थे, परंतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरिकेट्स तोड़कर सीएम हाउस की ओर जाने का प्रयास किया। पुलिस ने कांग्रेसियों को सफलतापूर्वक रोक भी लिया, इसी बीच अचानक महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता आगे आ गईं और उन्होंने बेरिकेट्स पार करने की कोशिश की। 

इसी बीच पुलिस और कांग्रेस के बीच झड़प हो गई। मामले को गर्माता देख पुलिस ने कांग्रेस के कुछ नेताओं को अरेस्ट किया एवं हल्काबल प्रयोग कर कांग्रेसियों को वहां से तितर बितर कर दिया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!