गुना में लोकायुक्त का छापा: रिश्वतखोर पटवारी अरेस्ट

shailendra gupta
गुना। लोकायुक्त ग्वालियर से आई एक पुलिस टीम ने शुक्रवार की दोपहर में वंदना कॉन्वेंट के पीछे स्थित कालोनी में एक निवास पर पहुंचकर, एक किसान से 800 रूपए की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगेहाथों दबोच लिया। पटवारी द्वारा यह राशि भू-अधिकार पुस्तिका की डुप्लीकेट प्रति के लिए मांगी गई रकम की शेष राशि के रूप में दी जा रही थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ऊमरी हल्का नंबर 27 के ग्राम गाजीपुर में कृषक रघुवीर  सिंह धाकड के स्वामित्व की साढे छ: बीघा भूमि है जिसकी भू अधिकार पुस्तिका गुम हो गई  थी, उक्त पुस्तिका की डुप्लीकेट कापी निकालवाने के लिए विधिवत आवेदन देकर कृषक रघुवीर सिंह ने पटवारी पुरूषोत्तम के अनेक चक्कर लगाए, लेकिन आवेदन पर गौर नही हो पाया।

अंतत: बातचीत में पटवारी पुरूषोत्तम ने भू अधिकार पुस्तिका की डुप्लीकेट कापी देने के लिए 5 हजार रूपए की मांग की, लेकिन सौदा तीन हजार में तय हो गया और कृषक रघुवीर द्वारा 1500 रूपए पूर्व में पटवारी को दे दिए गए। शेष रकम के नाम पर कृषक रघुवीर ने स्वयं की तंगी का हवाला दिया तो पटवारी 1500 की जगह 800 रूपए लेने को तैयार हो गया, इस आशय की शिकायत रघुवीर सिंह द्वारा लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर को लेखी में की गई, जिस पर से बनाई गई योजना के अनुसार डीएसपी राजेश शर्मा के नेतृत्व में आई लोकायुक्त पुलिस की टीम ने शुक्रवार की दोपहर में किराये के मकान में रहने वाले पटवारी पुरूषोत्तम को उस समय रंगे हाथों दबोच लिया, जबकि कृषक रघुवीर सिंह ने उसके हाथों में 800 रूपए दिए। 

इसके बाद टीम ने आरोपी पटवारी के खिलाफ लेखी कार्रवाई शुरू कर दी। इस टीम में निरीक्षकगण आरबी शर्मा, अतुल सिंह, शैलजा गुप्ता के अलावा 6-7 अन्य अधिकारी कर्मचारी भी शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!