अजय सिंह ने फिर लगाए होर्डिंग्स, मांगा मनरेगा का हिसाब

shailendra gupta
भोपाल। शिवराज सरकार पर सस्ता हमला करने के लिए अजय सिंह ने एक बार फिर होर्डिंग टांग दिए हैं। उन्होंने शिवराज सरकार से मनरेगा के 21 हजार करोड़ का हिसाब मांगा है। सनद रहे कि अजय सिंह ने पहले भी हिसाब मांगा था परंतु नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें दुत्कार दिया और वो चुप हो गए थे। 

भारत सरकार की मनरेगा योजना में मध्यप्रदेश की सरकार को मिले 21 हजार करोड़ रूपये का हिसाब मुख्यमंत्री से नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मांगा है।

प्रदेश के सभी 49 जिलों सहित राजधानी भोपाल के पालिटैक्निक चैराहा, नानके पेट्रोल पंप के पास, बोर्ड आफिस चैराहे और हबीबगंज रेलवे क्रासिंग पर इस आशय के होर्डिंग्स लगाए गए है इन होर्डिंग्स में वर्ष 2006-2007 से 2011-2012 तक राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में 21 हजार करोड़ रूपये से अधिक मिली राशि का हिसाब भाजपा सरकार से मांगा गया। नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह एवं समस्त कांग्रेस विधायक दल की ओर से लगाए गए यह होर्डिंग्स पूरे प्रदेश में व्यापक पैमाने पर हुए घोटालों के संदर्भ के लगाए गए है।


उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 2005 से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना लागू की है। इसके तहत मजदूरों को ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरी मांगने पर काम देना अनिवार्य है। प्रदेश में मनरेगा की आड़ में व्यापक पैमाने पर गड़बडियां सामने आ रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!