महिला आयोग पहुंचा टेनिस खिलाड़ी का मामला, आईजी पर भी लगाए आरोप

shailendra gupta
भोपाल। इन्दौर में नेशनल लेवल की टेनिस खिलाड़ी के कपड़े उतरवाए जाने का मामला अब महिला आयोग के पास पहुंच गया है। खिलाड़ी की मॉ ने इस मामले में आयोग से शिकायत की है। शिकायत में मॉ ने यह भी बताया है कि इन्दौर की आईजी ने भी उन्हें होपलैस करने की कोशिश की और दवाब बनाया। 

सात बार नेशनल खेल चुकी टेबल टेनिस खिलाड़ी को इंदौर के मल्हार मेगा मॉल के ईजी-डे शॉपिंग स्टोर में जांच के नाम पर अपमानित किए जाने के मामले में खिलाड़ी की मां ने महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। मां के साथ खरीदारी करने के लिए स्टोर गई खिलाड़ी पर चोरी का आरोप लगाया गया था। इसके बाद स्टोर वालों ने उसके पूरे कपड़े उतरवाकर जांच की थी। खिलाड़ी के पास कुछ नहीं मिला तो महिला गार्ड ने सॉरी बोलकर पल्ला झाड़ लिया। घटना के बाद 28 जनवरी दिन सोमवार को खिलाड़ी की मां ने इसकी शिकायत एसपी से की। इसके बाद पुलिस ने स्टोर पहुंचकर पड़ताल की थी।

मां ने आईजी पर भी लगाए आरोप: महिला आयोग की अध्यक्ष उपमा राय ने बताया कि खिलाड़ी की मां ने आईजी इंदौर अनुराधा शंकर के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। मां के अनुसार आईजी ने खिलाड़ी और उसकी मां से पूछा कि कहीं वे ये सारी बातें स्टोर संचालक को ब्लैक मेल करने के लिए तो नहीं कह रही हैं? इस पर नाराज होकर मां ने आईजी के खिलाफ मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!