दतिया में चैन स्नेचिंग, 98 हजार की लूट

shailendra gupta
दतिया। थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के सब्जी बाजार वाली गली इंदरगढ़ में रात दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले में झपट्टा मारकर मंगलसूत्र, लोंग व हार लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

पुलिस के अनुसार थाना इंदरगढ़ में आरती पत्नी अरविंद बघेल (27) निवासी इंदरगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गुरुवार की रात नौ बजे के करीब सब्जी मंडी वाली गली से गुजर रही थी तभी वहां दो अज्ञात बदमाश आ धमके व उन्होंने झपट्टा मारकर गले से मंगलसूत्र व हार लूट लिया। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया है। लूटे गए जेवरातों की कीमत पुलिस ने 98 हजार रुपए आंकी है।


दो घरों में  चोरी,7 लाख का माल समेटा


दतिया। शहर के पंचशील नगर कालोनी में दो सूने घरों में चोरों ने बीतीरात धाबा बोलते हुए लाखों रुपए के जेवर व हजारो की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का वारदात जिन घरों में अंजाम दी गई वहां के लोग शादी में शामिल होने गए थे लौटने पर उन्हें घर में सामान बिखरा मिला व माल गायब। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक शहर के पंचशील नगर कालोनी निवासी मेवालाल शिवहरे  व उनके पड़ौसी मुकेश शर्मा के घर में बीतीरात चोरियां हुईं जो कि उत्कृष्ट विद्यालय में खेल शिक्षक हैं अपने  परिवार के सभी लोग 31 जनवरी की रात शादी में शाामिल होने ग्वालियर रोड मंगल ढाबा के पास गए थे इसी दौरान उनके घर में चोर   ताला चटकाकर घुसे व घर में रखी नकदी व जेवर चोरी कर लिए।  श्री शिवहरे के मुताबिक वह परिवार के साथ रात डेढ़ से दो के बीच लौटे ते सबकुछ तबाह हो चुका था। चोर घर से  25 हजार की नकदी व पांच सोने की अंगूठियां, एक हार, 4 सोने की चूडिय़ा,मंगलसूत्र,पांच ताबीज, 6 जोड़ी बिछिया-पायल जेवर लगभग 10 तौल सोना  ले उड़े।  इधर श्री शिवहरे के पड़ौसी मुकेश शर्मा के घर में भी चोर घुसे व  8 हजार रुपए नकदी,7 जोड़ी बिछिया व पायल,1 मंगलसूत्र, बच्चों के चूड़ा,कठला चोरी कर ले गए। बकौल श्री शिवहरे के घर से चोर  6 लाख का माल ले उड़े वहीं श्री शर्मा के अनुसार उनके घर से 1 लाख की चोरी हुई। कोतवाली में गोपाल पुत्र देवीप्रसाद शर्मा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चोरी गए माल की कीमत 2 लाख बताई है।

स्निफर डाग पहुंचा,नही लगा सुराग

शहर में दो मकानों  में बड़ी चोरियां होने के  बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर स्निफर डाग  बुलाया गया लेकिन उसे वह पुलिस  को कोई सुराग नहीं दे  सका।

इनका कहना है।

दोनो चोरियों में करीब दो-ढाई लाख का  माल गया  है,फिलहाल जांच जारी है कोई सुराग नहीं लगा है।

आर एस प्रजापति एएसपी


कुएं में मिली वृद्ध की लाश


दतिया।  थाना बसई क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर में एक सूखे कुएं में वृद्व की लाश मिली है। पुलिस के अनुसार  गोपाल पुत्र संग्राम सिंह लोधी निवासी मानिकपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता संग्राम सिंह की लाश गांव के मंदिर के पीछे सूखे कुएं में पड़ी है। पुलिस ने सूचना पर लाश बरामद कर जांच शुरु की है। फिलहाल वृद्ध की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!