कांग्रेस, मप्र की भाजपा सरकार को बदनाम करने का षडयंत्र रच रही है: अनंतकुमार

shailendra gupta
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मप्र प्रभारी अनंतकुमार ने रविवार को कांग्रेस पर मप्र की भाजपा सरकार को बदनाम करने का षडयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि कांग्रेस ने अपने दस साल के राज में क्या किया? अनंतकुमार, रविवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने भोपाल आए हैं। 

अनंतकुमार ने कहा कि अगले आठ महीने चुनौतीपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं दिग्विजयसिंह, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया को मप्र का विकास पसंद नहीं है। दिग्विजयसिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के डर्टी डिपार्टमेंट के मुखिया हैं। अनंतकुमार ने कहा कि गुजरात ने विकास में उंचाई हासिल की है, जबकि मप्र ने विकास में उंचाई और विस्तार दोनों ही हासिल किए हैं। प्रदेश की अच्छी सड़कें शिवमार्ग हैं और मप्र दुनिया के लिए रोल मॉडल है।उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि वे 2003 और 2013 का तुलनात्मक प्रोजेक्शन लेकर जनता के बीच जाएं और जनता को बताएं कि इन दस सालों में शिवराज सरकार ने विकास और कल्याण किस प्रकार किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!