जबलपुर में महिला वकील को वकील साथी ने गोली मारी

shailendra gupta
भोपाल। जबलपुर से खबर मिली है कि रविवार को सुबह एक महिला वकील को गोली मारकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। गोली महिला वकील के हाथ में लगी है। घटना गढ़ा के संजीवनीनगर की बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह 5 बजे की है। गढ़ा के संजीवनीनगर में महिला वकील स्वतंत्र त्रिपाठी को गोली मार दी गई। 

शिव त्रिपाठी नामक एक अन्य वकील पर गोली मारने का आरोप है। गोली महिला वकील के हाथ में लगी। उसे घायलावस्था में मेडिकल में दाखिल कराया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वकील की गिरफ्तारी के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!