वल्लभ भवन के कर्मचारियों का इंक्रीमेंट

shailendra gupta
भोपाल। राज्य मंत्रालय वल्लभ भवन के सहायक ग्रेड 3 के कर्मचारियों के वेतनमान में इजाफा कर दिया गया है। यह निर्णय मध्यप्रदेश की केबीनेट में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की। 

बीस साल की सेवा पूरी कर चुके सहायक ग्रेड 3 को अब 4500 से 7000 रुपए वेतनमान के स्थान पर 5500 से 9000 रुपए वेतनमान मिलेगा। इसके अलावा कैबिनेट ने करीब एक लाख हजार करोड़ रुपए के वर्ष 2013—14 के बजट प्रस्तावों के प्रारूप पर भी चर्चा की। वर्ष 2012—13 के तीसरे पूरक बजट पर भी विचार किया गया। बैठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!