जन्मा चार-चार हाथपैर वाला बालक, लोगों ने माना भगवान का अवतार

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में चार-चार हाथपैर वाले एक बालक का जन्म हुआ है। ग्रामीण इलाके में लोग उसे भगवान का अवतार मानकर पूजापाठ कर रहे हैं, जबकि मेडीकल साइंस का कहना है कि यह जुड़वा बालक है जिसके दोनों शरीर एकदूसरे से जुड़े हुए हैं। 

खबर टीकमगढ़ जिले के पृथ्वीपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम मजरा का है। यहां माता लक्ष्मी कुशवाह पत्नि खुन्ने कुशवाह ने एक विचित्र बालक को जन्म दिया। बालक के शरीर में दो हाथ और दो पैरों के स्थान पर चार हाथ व चार पैर मौजूद हैं। बालक पूरी तरह से स्वस्थ है। 

इस विचित्र बालक के जन्म को आसपास के ग्रामीण भगवान का अवतार मानकर पूजा कर रहे हैं, जबकि डॉक्टरों का कहना है कि यह जुड़वा बालक है, दूसरा बालक पूरी तरह से विकसित नहीं हो सका। 

बालक के माता पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हो पाने के कारण वो बालक का इलाज या किसी भी प्रकार का आपरेशन नहीं करवा पा रहे हैं और वो सबकुछ सहन करने के लिए मजबूर हैं जो अपने आप होता जा रहा है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!