इलाहाबाद कुंभ भगदड़ के मृतकों में 5 मप्र के

भोपाल। रविवार को इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ से 36 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मृतकों में 5 श्रद्धालु मध्यप्रदेश के हैं। ये सभी कुंभ स्नान के लिए गए थे और ट्रेन पकड़ने के चक्कर में भगदड़ का शिकार हो गए।

यहां मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर के मझौली से 7 लोग कुंभ में भाग लेने इलाहाबाद गए थे, जिनमें से तीन की मृत्यु हो गई, चार श्रद्धालु सुरक्षित हैं। मृतकों में रामसती बाई, बिपताबाई निवासी मझौली, चंद्राबाई पन्ना जिले की निवासी, फुलाबाई, मुस्कान शामिल है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख एवं घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। उधर, दिल्ली से खबर मिली है कि रेलमंत्री पवन कुमार बंसल इलाहाबाद जाएंगे। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी हादसे पर दुख जताते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घायलों में मप्र के कितने हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!