मंत्रालय के सहायक वर्ग-3 के लिए रूपये 5500-9000 वेतनमान स्वीकृत

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद की बैठक आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश मंत्रालय के तृतीय श्रेणी सहायक वर्ग-3 को 20 वर्ष की सेवा उपरांत द्वितीय उच्चतर समयमान वेतनमान रुपए 4500-7000 के स्थान पर रुपए 5500-9000 स्वीकृत किया गया। 

यह वेतनमान इस संवर्ग का पदोन्नति वेतनमान भी है। मंत्रालय के कर्मचारी संगठनों द्वारा काफी समय से इस संबंध में मांग की जा रही थी। कर्मचारियों द्वारा वेतनमान के संबंध में समय-समय पर मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री, और मुख्य सचिव का ध्यान आकृष्ट किया गया था।

राज्य शासन द्वारा कर्मचारी हितैषी बड़ा निर्णय लेते हुए मंत्रालय के लिपिक संवंर्गीय कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया गया है। इस निर्णय से मंत्रालय के सहायक ग्रेड 3 के साथ ही ऐसे सहायक ग्रेड-1 एवं सहायक ग्रेड-2 भी लाभान्वित होंगे, जो 20 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने के बाद भी लाभ से वंचित रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!