पटेल ने आते ही बोल डाला भूरिया पर हमला

shailendra gupta
भोपाल। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र पटेल ने पदभार ग्रहण करते ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया पर हमला बोल डाला। पटेल ने कहा कि भूरिया आदिवासी प्रेम में अंधे हो गए हैं, उन्हें हकीकत का पता ही नहीं है। 

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के बयान को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि या तो कांतिलाल भूरिया मध्यप्रदेश में वास्तविकता से परिचित नहीं है अथवा वे सिर्फ अपना आदिवासी प्रेम प्रदर्शन कर पाखंड कर रहे है। कदाचित उन्हें यह भी याद नहीं है कि देश में अनुसूचित जनजाति के लिये प्रथक मंत्रालय और आयोग भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए सरकार ने बनाया था। कांग्रेस ने कभी आदिवासियों के हितों की चिन्ता नहीं की।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में देश में सर्वाधिक आदिवासियों को वनभूमि के पट्टे बांटे गये उन्हें कृषि के लिये पंप, मोटर, कुआं बनाने के लिये सुविधाए दी गयी। उनके खिलाफ कांग्रेसी शासन में लादे गये मुकदमें वापस लेकर सम्मान दिया गया। आदिवासी छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति दोगुनी कर दी गयी और हर वर्ष आदिवासी समाज के 10 छात्रों को उच्चशिक्षा के लिये 15 लाख रूपए और विदेष में अध्ययन के लिये सुविधाएं जुटायी गयी हैं। कांतिलाल भूरिया खुद आदिवासी हैं लेकिन उन्होंने आदिवासी की पीड़ा की अनुभूति नहीं की। अलबत्ता आदिवासियों को कांग्रेस ने वोट बैंक समझा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!