वो अस्पताल में खड़े थे, पुलिस को देखते ही फरार हो गई

shailendra gupta
इन्दौर। यहां के एमवाय अस्पताल के वाहन स्टेंड पर दो युवक खड़े थे परंतु जैसे ही उन्होंने पुलिस को देखा वो भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा करके दोनों युवकों को धर दबोचा और उनकी अच्छी खबर ली। 

एम् वाय अस्पताल के सायकिल स्टेंड पर रात को दो युवको का स्टेंड संचालक से विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों युवक गाडी लेकर भागे। स्टेंड संचालक ने इसकी सुचना संयोगिता गंज पुलिस को दी। तब पुलिस ने युवको की गाडी का पीछा किया और कृषि कालेज के पास उन्हें पकड़ा। 

पुलिस ने पहले दोनों की खबर ली और उसके बाद थाने ले गए। पकडे गए युवको के नाम पंकज और अंकित है। आरोपियों ने बताया की वे अपने एक दोस्त की खबर लेने के लिए एम् वाय गए थे और वापसी में स्टेंड संचालक से विवाद हो गया था पुलिस के आने पर वह डर गए थे इस वजह से वहा से भागे थे। पुलिस दोनों युवको से पूछताछ कर रही है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!