विधायक पर फायर करने वाला मनोज जिलाबदर

shailendra gupta
इन्दौर/ विधायक सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ गोली मारने का प्रकरण दर्ज करवाने वाले बदमाश मनोज परमार को पुलिस ने जिलाबदर कर दिया है। बुधवार को एक मामले में जमानत मिलने के बाद पुलिस ने उसे जेल से ही पकड़ा और इंदौर जिले के बाहर भेज दिया। 

गोली काण्ड के बाद सुर्खियों में आए मनोज परमार को अब पुलिस ने जिला बदर कर शहर के बाहर भेज दिया है। बुधवार को मनोज परमार को कोर्ट से जमानत मिल गई। मनोज पिछले कई दिनों से फर्जी सिम काण्ड के मामले में जिला जेल में बंद था। मनोज के खिलाफ पुलिस ने काफी समय पहले जिलाबदर की करवाई कर दी थी। मनोज के जेल से छूटते ही पुलिस ने जिला बदर की कारवाई को अंजाम दिया। जेल से छूटते ही पुलिस ने मनोज को पकड़ा और इंदौर जिले की सीमा के बाहर भेज दिया।

फरार बदमाश पकडाए


मल्हारगंज और पंडरी नाथ थाने में फरार बदमाशो को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पंडरी नाथ पुलिस ने बदमाश को पकड़ा तो उसके पास से एक पिस्तौल भी जब्त हुई है। मल्हार गंज पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश का नाम जगदीश यादव है। जिंसी निवासी जगदीश पर पांच से ज्यादा मामले दर्ज है। 

वही पंडरी नाथ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर समीर उर्फ़ सोनी नामक बदमाश को हिरासत में लिया है। आरोपी ने कुछ दिनों पहले खुद को गोली मारकर तीन युवको के खिलाफ झूटी रिपोर्ट लिखवा दी थी। कबूतरखाना निवासी समीर मामले के बाद से ही फरार चल रहा था। मुखबिर से सुचना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया की उसे जेल में इम्तियाज नामक बदमाश ने खुद को गोली मारकर झूठी रिपोर्ट लिखवाने को कहा था। पुलिस ने आरोपी से वह पिस्टल भी जब्त कर ली है जिससे उसने खुद को गोली मार ली थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!