भोपाल। हो न हो, यमराज भारत के संत आसाराम बापू के यहां पार्टटाइम जॉब पर आते हैं तभी तो इनके परिसर में मौतों का सिलसिला लागातार चलता रहता है। आसाराम बापू शायद भारत के अकेले ऐसे संत हैं जिनके अनुयायियों की सर्वाधिक संदिग्ध मौतें हुईं हैं। ताजा मामला जबलपुर का है जहां एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि गवारीघाट निवासी राहुल पचौरी 24 विगत 30 जनवरी को आसाराम बापू के प्रवचन सुनने के लिए गया हुआ था, लेकिन जब वापस आया तो स्वस्थ नहीं था। उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मरने से पहले राहुल ने अपने परिचितों को बताया था उसे जहर दिया गया है। खुलासा जांच के बाद ही होगा परंतु आसाराम बापू और संदिग्ध मौत का मजबूत गठबंधन बदस्तूर जारी है।
