खटीक और वानखेड़े ने कुर्सी संभाली

shailendra gupta
भोपाल। भाजपा के नए नवेले दो मोर्चा अध्यक्षों ने आज अपनी कुर्सी संभाल ली है। चुनावी वर्ष होने के कारण जिम्मेदारियां बहुत हैं और परीक्षा की घड़ी शुरू हो गई है। इस अवसर पर दोनों अध्यक्षों को शुभकामनाएं भी दी गईं। 

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता वानखेडे ने आज संक्षिप्त समारोह के अवसर पर अपना कार्यभार ग्रहण किया। 

उक्त अवसर पर प्रदेश महामंत्री, सांसद माया सिंह, वरिष्ठ नेता नारायण केसरी, मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह चैहान, प्रदेश उपाध्यक्ष यशोधरा राजे सिंधिया, अंजू माखीजा, अनुसुईया उइके, प्रदेश मंत्री नीता पटैरिया ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर वर्ग के उत्थान और विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन किया है उनको नीचे स्तर तक ले जाने में मोर्चा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। 

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, सीमा सिंह, सरोज राजपूत, संध्या राय, सुखप्रीत कौर, वंदना जाचक, विधायक रोडमल राठौर, मोर्चा के रामप्रकाष वंषकार, डा. राधेष्याम आंनद, प्रताप करोसिया, कैलाष जाटव, रामस्वरूप शुक्रवारे, शुभदयाल अहिरवार, जगन्नाथ बबीसा, भगवान परमार, रामसिंह सोलंकी, गोकुल खण्डाल सहित प्रदेष भर से आए वरिष्ठजन एवं मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!