नरेंद्रसिंह तोमर के स्वागत में धक्का-मुक्की

shailendra gupta
इंदौर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर रविवार को दोपहर इंदौर पहुंचे। पार्टी कार्यालय पर हुए स्वागत समारोह के दौरान भारी भीड़ के कारण कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की ​होने की खबर है। 

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार इंदौर पहुंचे तोमर के स्वागत के लिए राज्य सहकारी बेंक.अपेक्स बेंक.के चेयरमेन भंवरसिंह शेखावत, स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेंद्र हार्डिया एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम वर्मा एवं भाजपा के नगर अध्यक्ष शंकर लालवानी भी उपस्थित थे। तोमर रविवार सुबह ट्रेन द्वारा जबलपुर से उज्जैन पहुंचे थे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा दोपहर को इंदौर पहुंचे। वे सीधे रेसीडेंसी कोठी पहुंचे। वहां से वे पार्टी कार्यालय आए, जहां कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!