इंदौर। लसुडिया थानांतर्गत राहुल गांधी नगर में एक चार साल की बच्ची के साथ मामा के द्वारा किए गए रेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने हैवान मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया है कि राहुल गांधीनगर में एक चार साल की बच्ची के साथ उसके मामा द्वारा बलात्कार किए जाने की शिकायत दर्ज होते ही क्षेत्र की महिलाओं में आक्रोश का लावा फूट पड़ा। पुलिस ने आरोपी बहादुर को गिरफ्तार कर लिया, किंतु घटना से क्षुब्ध क्षेत्र की महिलाओं में रोष उत्पन्न हो गया और उन्होंने थाने का घेराव कर दिया। महिलाओं की मांग है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।