आदिवासी युवती का गैंगरेप, सिर पर पत्थर पटका, मौत से जूझ रही है पीड़िता

shailendra gupta
भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना जिले में तीन युवकों ने एक आदिवासी युवती को के साथ गैंगरेप किया। उसके बाद उसके सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से घायल युवती को गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस ने शनिवार को बताया कि सतना जिले के ताला थाना क्षेत्र के करौंदी गांव की 20 वर्षीया युवती के साथ उसी गांव के तीन युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके सिर पर पत्थर मारकर हत्या करने की कोशिश की. पीड़ित युवती को उपचार के लिए रीवा लाया गया है. 

पुलिस उप महानिरीक्षक आर.के. शिवहरे के मुताबिक, पीड़ित युवती के परिजनों की शिकायत पर रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. अगली कार्रवाई सतना पुलिस करेगी. मुख्य आरोपी नंदू चौरसिया को हिरासत में ले लिया गया है.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!