रेल टिकट के लिए अब लाइन में नहीं लगना होगा

shailendra gupta
भोपाल। जनरल केटेगरी के रेल टिकट के लिए अब आपको लम्बी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और न ही घर से घंटे भर पहले इसके लिए युद्ध की तैयारी करके निकलना होगा। अब आपको अपने घर के पास ही रेलवे का जनरल टिकट मिल जाएगा। रेल विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। 

रेल मंडल के 54 स्टेशनों के आसपास 155 स्थानों पर यह नई विंडो खोली जाएंगी। इसके लिए भोपाल और हबीबगंज क्षेत्र में दो दर्जन स्थानों पर जनरल टिकट उपलब्ध कराने के लिए जनसाधारण रेल टिकट बुकिंग सेवक (जेटीबीएस) नियुक्त किए जाएंगे। इन टिकट एजेंटों को प्रति यात्री एक रुपए कमीशन मिलेगा।


इस तरह खुलेंगी: भोपाल रेलवे स्टेशन क्षेत्र में 20 और हबीबगंज क्षेत्र में 4 स्थानों पर जेटीबीएस बनाए जाएंगे। इसके पूर्व भोपाल में 10 और हबीबगंज में 3 स्थानों पर यह खोले जाने थे। आगामी 22 फरवरी तक इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।


ऐसे करें आवेदन: आवेदन प्रक्रिया के लिए रेलवे ने टेंडर्स की वेबसाइट पर प्रस्ताव की पूरी जानकारी फीड कर दी है। इस पर दिए गए प्रोफार्मा में आवेदकों को एप्लाई करना होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!