भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा इलाके में गुस्साई भीड़ ने एक सिटी बस में आग लगा दी। बस ने एक स्थानीय युवक को टक्कर मार दी थी जिससे गुस्साई भीड़ ने आग लगा डाली।
मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र के बिजनेस सेंटर के सामने एक तेज स्पीड से आ रही सिटी बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से गुस्साई भीड़ ने सिटी बस क्रमांक एमपी08 एच 8685 में आग लगा दी। जिस समय आग लगाई गई बस में कोई यात्री सवार नहीं था।
पुलिस ने सिटी बस संचालक को हिरासत में ले लिया है जबकि घायल युवक को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।