भोपाल। राजधानी में पांच लोकप्रिय ब्रांड अलंकार, सजावट, जौहरी बंधू, राजा और आकश ज्वैलर्स पर बीते रोज पड़े आयकर छापे के बाद 17 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर हुई है।
सनद रहे कि इन सभी ज्वेल टाइकून्स के यहां बुधवार को छापामार कार्रवाई की गई थी, जिसमें बेहिसाब सोने का स्टॉक मिला था। इसके मूल्यांकन के लिए आयकर विभाग को इन्दौर से स्पेशलिस्ट बुलाने पड़े। इन्दौर से भोपाल आए स्पेशलिस्ट ने आज शाम वेल्यूएशन पूरा किया और इस प्रक्रिया के चलते व्यापारियों ने कुल 17 करोड़ रुपए सरेण्डर किए।