भोपाल। शिवपुरी में एक निर्धन ग्रामीण महिला को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर गांव के ही एक नेताटाइप युवक ने रेप कर डाला। वो महिला को तहसीलदार नरवर से मिलवाने के लिए ले गया और जंगल में ले जाकर रेप कर डाला। बाद में वापस छोड़ गया।
मामला शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के अंतर्गत का है। यहां एक निर्धन मजदूर को उसी के दोस्त ने उसकी बीवी को आशा कार्यकर्ता बनवाने का झांसा दिया। उसे सतनवाड़ा से नरवर बुलाया फिर अपनी बाइक पर बिठाकर तहसीलदार से मिलवाने के लिए जंगल में ले गया। जहां उसके साथ रेप किया, मारपीट की और चुप रहने की नसीहत देते हुए वापस छोड़ दिया। लुटीपिटी पत्नि ने लौटकर अपने पति को सारी बात सुनाई और बाद में पूरा गांव एकजुट होकर थाने पहुंचा तब कहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज की गई।
इस मामले की पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए हमारे शिवपुरी एडीशन पर विजिट करें या फिर यहां क्लिक करें।