इन्दौर के सिल्वर मॉल में आग

shailendra gupta
भोपाल। इन्दौर के सिल्वर मॉल में अचानक आग लग गई एवं मॉल में आग को रोकने के लिए कोई उपकरण उपलब्ध नहीं थे। अंतत: नगर निगम की फायर बिग्रेड मौके के पर बुलाईं गई। इस मामले में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है जबकि आधा दर्जन से ज्यादा प्रभावित हुए हैं। 

इन्दौर में एक दर्दनाक हादसा घटते घटते रह गया। सिल्वर मौल में अचानक आग लग गई और पूरी मॉल में धुआं ही धुआं भर गया। आरएनटी मार्ग पर स्थित इस मॉल में कई कोचिंग इंस्टीट्यूट एवं आफिस हैं एवं आसपास दो पेट्रोल पंप भी मौजूद हैं। यदि यह आग भड़कती एक बड़ा हादसा हो सकता था। 

समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे थे एवं संभावना व्यक्त की जा रही थी कि आग काबू में कर ली जाएगी, लेकिन इस हादसे में इन्दौर के मॉल और प्राइवेट संस्थानों में आग पर काबू पाने के तमाम इंतजामों की पोल खोल दी है। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!