महापंचायत में अतिथियों की शिकायत: पीने का पानी तक नहीं मिला

shailendra gupta
भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान में आए मध्यप्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों ने आज जंबूरी मैदान में सीएम के आने से पहले ही जमकर हंगामा काटा। प्रतिनिधियों का आरोप है कि उनके विश्राम की व्यवस्था बहुत खराब थी और पीने को पानी तक नहीं मिला। 

सोमवार की दोपहर जब पंचायत प्रतिनिधि जंबूरी मैदान पहुंचे और वहां उन्हें मीडिया के प्रतिनिधि मिले तो उनका आक्रोश फूट पड़ा। पंचायत प्रतिनिधियों ने खुला आरोप लगाया कि उन्हें भोपाल में लाकर लावारिसों की तरह पटक दिया गया। विश्राम की कोई व्यवस्था ठीक नहीं थी और न ही पीने को पानी तक मिला। 

इसके इतर पंचायत प्रतिनिधियों का यह भी कहना था कि हमें यहां संवाद के लिए बुलाया गया है, लेकिन हमसे कोई सुझाव अभी तक नहीं मांगे गए हैं। जब हमारी बात सुनने का मन ही नहीं है तो हम क्यों सीएम की बातों को सुनें। 

कुल मिलाकर महापंचायत में असंतोष के स्वर साफ दिखाई दे रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक सीएम महापंचायत स्थल तक नहीं पहुंचे थे। देखना रोचक होगा कि जब सीएम शिवराज सिंह जंबूरी मैदान पहुंचेगे तो हालात क्या बनेंगे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!