भूरिया, ज्योतिरादित्य की लीडरशिप नहीं मानेंगे: प्रभात झा

shailendra gupta
बैतूल। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का मानना है कि यदि कांग्रेस हाईकमान आगामी विधानसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को लीडरशिप देती है तो भूरिया इसे कतई स्वीकार नहीं करेंगे। 

उन्होंने कहा 2013 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया को आगे लाना कांग्रेस प्रदेषाध्यक्ष कांतीलाल भूरिया के मुंह पर तमाचा होगा। यह पूरे आदिवासी समाज का भी अपमान होगा। 

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा ने शनिवार की दोपहर बैतूल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह बयान दिया है। वे एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होने बैतूल आए थे और इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उनके सवालों के जवाब में श्री झा ने यह बयान दिया है। 

पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि 2013 के चुनावों में कांग्रेस  शिवराज सिंह चौहान के मुकाबले ज्योतिरादित्य सिंधिया को आगे कर चुनाव मैदान में उतरने का मन बना रही है इस पर आप क्या कहेंगे। 

श्री झा ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने ऐसा मन बनाया है तो इससे यह माना जा सकता है कि सोनिया गांधी का विश्वास कांतीलाल भूरिया, अजय सिंह, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जैसे नेताओं से उठ चुका है। 

उन्होने कहा कि मैं यह मानता हूं कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कांतीलाल भूरिया इसे स्वीकार नहीं करेंगे। पत्रकारों द्वारा मध्यप्रदेश में सरकार पर प्रशासन के हावी होने संबंधी सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि ऐसा नहीं है, मध्यप्रदेश में सरकार ही प्रशासन पर हावी है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!