भोपाल। आज का दिन गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाम रहा। पूरे मध्यप्रदेश में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए। भाजपा द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा की विचारधारा के समर्थकों के अलावा कुछ आम नागरिक भी देखे गए जो शिंदे के बयान से सहमत नहीं थे। आइए देखते हैं कहां कहां हुआ भाजपा का विरोध प्रदर्शन।
भोपाल में नरेन्द्र सिंह तोमर भवानी चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे उन्होंने कहा कि आतंकवाद को रोकने और उसे निस्तनाबूत करने का जो दायित्व भारत सरकार का है उसे सरकार निभा नहीं पा रही है। दूसरी ओर देश में बढती हुई महंगाई और बढते हुए भ्रष्टाचार का जवाब भी केन्द्र सरकार के पास नहीं है। आतंरिक सुरक्षा पर सवालिया निषान खडा हो चुका है। आज देष की हालत यह है कि वह भारी संकटों से जूझ नहीं सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने पुराने चरित्र के अनुसार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर वार कर रही है। कांग्रेस की यह मंषा पूरी होने वाले नहीं है। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कांग्रेस के इस बयान से आहत हो सकता है, लेकिन इनके आरोप भाजपा और स्वयंसेवक संघ का कुछ बिगाड नहीं सकते है।
उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी के समय उनकी कुर्सी हिलने लगी तो आपातकाल लगाया गया और जनसंघ और संघ के लोगों को निशान बनाया गया, उन्हें बर्बरतापूर्वक जेल की सीखचों में डाला गया, लेकिन उसका परिणाम यह हुआ कि इंदिरा गांधी अपदस्थ हुई। तोमर ने कांग्रेस के चिंतन शिविर पर सवाल खडे करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास देश की मौजूदा विपरीत परिस्थितियों के लिए कोई जवाब नहीं है। उसके पास देश के लिए न कोई नीति है न कोई कार्यक्रम। चिंतिन शिविर में दलित, अल्पसख्यकों और पिछड़ो के लिए कोई चिंतन नहीं किया बल्कि कांग्रेस के युवराज को कौन सा चोला पहनाया जाए जिससे देष की जनता उन्हें पंसद करें यह चिंतन हुआ। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं के नेता नहीं है और जो युवाओं का नेता नहीं हो सकता वह देश का नेता नहीं हो सकता है।
उन्होंने केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के गैर जिम्मेदाराना बयान पर कडी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनका बयान गैर जिम्मेदाराना है, जो कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को कमजोर बनाने वाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह से गृहमंत्री षिन्दे को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अगर मंडल स्तर तक प्रदर्षन करना पडे तो वह पीछे नहीं हटेगी।
बलवीर पुंज ने कहा कि इस बार बजट का संसद सत्र हो तो भारतीय जनता पार्टी के सांसद भगवा कपडे पहनकर और पट्टी टांगकर प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने शुरू से ही भारत पर प्रहार किए है और भारत की कालजयी संस्कृति को नष्ट करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है पाकिस्तान भारत के प्रति पूर्वाग्रह रखता है।
2008 में मुंबई घटना और देष में कई जगह हुए बम विस्फोट इसका उदाहरण है। उन्होंने जनता से आव्हान किया कि यह हम सब का धर्म और कर्तव्य है कि डा. मनमोहन सिंह सरकार को बर्खास्त करें। पुंज ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने ओसामा और हाफिज जैसे क्रूर आतंकवादियों को जी शब्द से संबोधित करते है वहीं बाबा रामदेव को ठग कहते है। यह उनकी क्या राष्ट्रवादिता है।
उन्होंने कहा कि आजमगढ में आतंकवादियों को सांत्वना देने के लिए दिग्विजय सिंह जाते है लेकिन देश के लिए अपना सिर कटाने वाले शहीद सुधाकर सिंह के परिजनों की सुध तक नहीं लेते क्या यह देशभक्ति का परिचय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से प्रगतीशील और सुधारवादी मुस्लिमों का साथ न देकर अहित किया है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यकों को भेदभाव की दृष्टि से नहीं देखती और न ही उनके साथ वोटबैंक की राजनीति करती है।
उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली प्रदेश की सरकारों ने हर वर्ग के लिए सोचा है और नीति बनायी है। धरने को रामेश्वर शर्मा, विष्वास सारंग, चेतन सिंह, जिला अध्यक्ष आलोक शर्मा, रमेश शर्मा गुट्टू भैया, सरिता देशपाण्डे, ओम यादव, सलीम कुरैषी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कृष्णा गौर, आलोक संजर, सुरेन्द्रनाथ सिंह, धुरवनारायण सिंह, डा. हितेष वाजपेयी, अशोक सोनी, लिलि अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राहुल राजपूत, राशिद खान, वंदना जाचक, सविता यादव, आषा दभाडे, राम बसंल, मालती राय, सुधीर जाचक, आरके सिंह बघेल, महेष शर्मा, नरेष आषुदानी, विकास बडकुल सहित 16 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं नगर केन्द्रों के प्रमुख एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैतूल के कलेक्टर कार्यालय के सामने जिला अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह के नेतृत्व धरना प्रदर्षन कर गृहमंत्री शिंदे का पुतला दहन किया गया। धरने को सांसद ज्योति धुर्वे, विधायक गीता उइके, अलकेष आर्य, चेतराम मानेकर, हेमंत खण्डेलवाल ने संबोधित किया। इस अवसर पर बडी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे। राजगढ़ के बिरसामुंडा चैराहा पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित धरने को पार्टी के वरिष्ठ नेता रोडमल नागर, गौतम टेटवाल, मोहन शर्मा आदि पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर बीएम जत्ताप, बद्रीलाल यादव, हनुमान गर्ग, हरिचरण तिवारी, केदार काका, दीपेन्द्र चैहान सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे। होषंगाबाद में सतरस्ता चैराहे पर पार्टी के वरिष्ठ नेता षिव चैबे, जिलाध्यक्ष संपत मुंदडा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बडी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदर्शन के पश्चात गृहमंत्री शिंदे का पुतला दहन किया गया।
इंदौर के सभी 11 मंडलों में धरना देकर विरोध प्रदर्षित किया गया। सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोष व्यक्त करते हुए हिन्दु और भगवा का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान के नारे लगाए। विभिन्न मंडलों में आयोजित धरना प्रदर्षन को सांसद सुमित्रा महाजन, डा. उमाशशि शर्मा, नगर अध्यक्ष शंकर ललवानी, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेष संयोजक गोपीकृष्ण नेमा, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ, राजू जोशी, बाबूसिंह रघुवंशी, विधायक सुदर्षन गुप्ता, महापौर कृष्णमुरारी मोघे, मधु वर्मा, भंवरसिंह शेखावत, गोविन्द मालू, मालनी गौड आदि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री सुषील कुमार षिंदे के इस्तीफे की मांग की। खरगौन जिले के जिला सहकारी बैंक के सामने बस स्टैंड पर धरना प्रदर्षन कर उपवास किया गया। प्रदर्षन में जिला महामंत्री काषीराम पाटीदार, सांसद मकन सिंह सोलंकी, विधायक जमुना सिंह, कल्याण अग्रवाल सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। खण्डवा जिले मुख्यालय केवलराम पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्षन किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुभाष कोठारी, विधायक देवेन्द्र वर्मा, पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव, पुरूषोत्तम शर्मा, राजेष डोंगरे सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
उज्जैन के टावर चौक पर उज्जैन नगर एवं ग्रामीण इकाई द्वारा संयुक्त धरना प्रदर्षन कर केन्द्रीय गृहमंत्री सुषीलकुमार षिंदे का पुतला दहन किया गया। धरना प्रदर्षन को पार्टी के वरिष्ठ नेता रूप पमनानी, मोहन यादव, इकबाल सिंह गांधी, जिला अध्यक्ष नगर अनिल जैन कालूहेडा, ग्रामीण श्याम बंसल, अषोक प्रजापति, राजपालसिंह सिसोदिया, राम भागवत, रजनी कोटवानी, कलावती यादव, षिवनारायण जागीरदार, सनवर पटेल ने संबोधित किया। इस अवसर पर ग्रामीण एवं नगर के सभी मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देवास में सैंयाजी द्वार पर आयोजित धरना प्रदर्शन को जिला अध्यक्ष बहादुरसिंह मुकाती, शरद पाचुनकर, नंदकिषोर पाटीदार, रायसिंह सेंधव ने संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक दीपक जोषी, राजेन्द्र वर्मा, बृजमोहन धूत, चन्द्रभान सिंह गौतम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदर्षन के पश्चात पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर गृहमंत्री सुषीलकुमार षिंदे के इस्तीफे की मांग की।
शाजापुर के बस स्टेण्ड पर आयोजित धरना प्रदर्षन को पार्टी के वरिष्ठ नेता विजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरूण भीमावत, विधायक जसवंतसिंह हाडा, संतोष जोषी, लालजी राम मालवीय, नेमीचन्द जैन, पुरूषोत्तम चन्द्रवंषी, बद्रीलाल सोनी सहित समस्त मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रदर्षन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री सुषीलकुमार षिंदे द्वारा की गयी अषोभनीय टिप्पणी पर विरोध दर्ज करते हुए गृहमंत्री षिंदे का पुतला दहन किया। नीमच के 40 चैराहा पर आयोजित धरना प्रदर्षन में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राष्ट्रवाद को जीवंत रखने वाला संगठन है। केन्द्रीय गृहमंत्री का यह बयान की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आतंकवादी प्रषिक्षण देता है निन्दनीय है।
प्रदर्षन में गृहमंत्री सुषील कुमार षिंदे का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की गयी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलीपसिंह परिहार, सुखलाल सेन, हेमंत हरित, मंगलसिंह पटवा, प्रेम परिहार ने संबोधित किया।
जबलपुर में मालवीय चैक पर धरने को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद राकेष सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आतंक का कोई रंग और मजहब नहीं होता। केन्द्रीय गृहमंत्री द्वारा आरएसएस और भाजपा पर की गयी अषोभनीय टिप्पणी भगवा का अपमान है जिसे देष की जनता सहन नहीं करेगी।
उन्होंने सुषीलकुमार षिंदे के बयान की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से गृहमंत्री को पदमुक्त करने की बात कही। प्रदर्षन में विधायक शरद जैन हरेन्द्र सिंह बब्बू, जिला अध्यक्ष विनोद मिश्रा, महापौर प्रभात साहू, धीरज पटेरिया सहित समस्त मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। नरसिंहपुर के सुहासपाल चैराहा पर आयोजित धरना प्रदर्षन को पार्टी के वरिष्ठ नेता विनायक परिहार, महेन्द्र प्रीतमपुरी गोस्वामी, अष्विनी धौरलिया, कमल जैन ने संबोधित किया। प्रदर्षन के पश्चात केन्द्रीय गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर जिले एवं मंडलों के कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे।
रीवा के सिरमौर चैराहा पर आयोजित धरना का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्र ने किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिष गौतम, लक्ष्मण तिवारी, वीर दमन सिंह, केषव पाण्डे, रामसज्जन शुक्ला, वीरेन्द्र गुप्ता ने संबोधित किया। प्रदर्षन में बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर अपना आक्रोष व्यक्त किया। सतना में जयस्तंभ चैक पर धरना प्रदर्षन कर केन्द्रीय गृहमंत्री सुषीलकुमार षिंदे का पुतला दहन किया गया।
जिलाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह बघेल ने धरने का नेतृत्व किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभाकर सिंह, लालजी अग्रवाल, अषोक गुप्ता, विनोद यादव, सतीष शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सीधी जिले के कलेक्टर परिसर में धरना प्रदर्षन किया गया। प्रदर्षन में जिला अध्यक्ष के.के. तिवारी, विधायक केदारनाथ शुक्ल, डाॅ. राजेष मिश्रा, डाॅ. देवेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, कुंवर सिंह पटैल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। उमरिया जिले में कलेक्टरेट के सामने धरनाप्रदर्षन कर पुतला दहन किया गया। प्रदर्षन में जिला अध्यक्ष अर्जुन बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेष शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। सिंगरोली जिले में कलेक्टरेट के समक्ष धरना प्रदर्षन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामनिवास शाह, विधायक रामचरित्र, गिरीष द्विवेदी, संतोष वर्मा, चंद्र प्रताप विष्वकर्मा सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ग्वालियर के फूलबाग चैराहे पर आयोजित धरना प्रदर्षन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ की वरिष्ठ नेत्री माया सिंह ने कहा कि आतंकवाद जैसे संवेदनषील मुद्दे पर गृहमंत्री सुषील कुमार षिंदे द्वारा आरएसएस पर दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। राष्ट्रवादी संगठन पर यह आक्षेप कुत्सित मानसिकता का प्रतीक है। जिसे सहन नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता वेदप्रकाष शर्मा, ध्यानेन्द्र सिंह, प्रदीप जोषी, अषोक दात्रे, भरत कुषवाह, बालेन्दु शुक्ला, जयप्रकाष राजौरिया, अरूण तोमर, विवेक शेजवलकर सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मुरैना जिले के कलेक्टर आॅफिस पर पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अनूप भदौरिया, रूस्तम सिंह, पूर्व विधायक सेवाराम गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। भिण्ड जिले के अहिंसा चैक, खंडा रोड पर धरना प्रदर्षन किया गया एवं परेड चैराहे पर केन्द्रीय गृहमंत्री का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर केषव सिंह, अवेधष सिंह कुषवाह, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुषवाह सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। गुना जिले के जयस्तंभ चैक पर पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष माधव सिंह सिसोदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष दौलतराम गुप्ता, राधेष्याम रावत, कैलाष नारायण गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सागर के नमक मंडी चैराहा पर आयोजित धरना प्रदर्षन का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष जाहर सिंह ने किया। प्रदर्षन में कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय गृहमंत्री द्वारा की गयी अनर्गल बयानबाजी का विरोध दर्ज करते हुए हिन्दु और भगवा का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान के नारे लगाते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थे। छतरपुर जिले के छत्रसाल चैराहे पर धरना प्रदर्षन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ. घासीराम पटैल, बिहारी सिंह सोलंकी, विधायक रामदयाल अहिरवार, विधायक ललिता यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पन्ना जिले के कचहरी चैराहे पर धरना प्रदर्षन, पुतला दहन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बद्रीप्रसाद गुप्ता, पार्टी के जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम, विनोद तिवारी, सुधीर अग्रवाल सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। टीकमगढ़ जिले के गांधी चैराहे पर धरना प्रदर्षन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय प्रताप यादव, विधायक अजय यादव, के.के. श्रीवास्तव, सहित पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।