भोपाल। रेतमाफिया के खिलाफ कार्रवाई के दौरान मारे गए 000 अधिकारी नरेन्द्र कुमार के पिता ने आज इन्दौर स्थित विशेष न्यायालय में एक आवेदन प्रस्तुत कर कहा कि सीबीआई ने गलत चार्जशीट पेश की है।
उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि मामले की सुनवाई धारा 302 हत्या के तहत होनी चाहिए। सीबीआई ने इस मामले की जो विवेचना की वो न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे न्याय चाहिए और मुझे उम्मीद है कि मुझे न्याय जरूर मिलेगा।