भोपाल/इंदौर। धार से
इंदौर लौट रही लोकायुक्त टीम की कार को मानपुर के पास एक ट्रक द्वारा टक्कर
मार देने से लोकायुक्त डीएसपी टीआई एवं एक कांस्टेबल के घायल होने की खबर
है। कार में कुल 9 लोग सवार थे।
घटना मंगलवार की रात करीब 9 बजे की बताई गई है। मिली जानकारी के
अनुसार, इंदौर की लोकायुक्त टीम एक मामले में धार गई थी। धार से लौटते वक्त
पुलिस टीम को मानपुर के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें डीएसपी
दौलतसिंह गुर्जर, टीआई बीके त्रिपाठी एवं कांस्टेबल पाल घायल हो गए।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के मुताबिक, तीनों घायलों की हालत
खतरे से बाहर है। कांस्टेबल के पैर में फ्रेक्चर बताया गया है। घायलों को
इंदौर लाया जा रहा है।