CIA टीम का विदिशा में छापा, एक गिरफ्तार

shailendra gupta
भोपाल। राजधानी से मात्र 90 किलोमीटर दूर विदिशा के जंगलों में छिपा एक हत्यारोपी पकड़ लिया गया है। पकड़ा गया बदमाश पंजाब में एक एएसआई की हत्या के मामले में फरार चल रहा था जबकि उसका साथी गिरफ्तार हो चुका है। सीआईए की टीम ने विदिशा आकर छापामार कार्रवाई की एवं उसे गिरफ्तार कर कुरवाई न्यायालय में पेश किया। यहां से वारंट लेकर पंजबा रवाना हो गई।


अमृतसर के एएसआई रविंदर पाल सिंह की हत्या में फरार चल रहे आरोपी संदीप रामपाल को अमृतसर पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर पुलिस ने उसे वहां अदालत में पेश करके 21 दिसंबर तक रिमांड पर ले लिया है। पुलिस आरोपी को लेकर अमृतसर के लिए रवाना हो चुकी है। इसी बीच बुधवार की शाम एएसआई हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी धर्मजीत सिंह के जूतों से 12 बोर एलजी के दो कारतूस बरामद हुए।

उल्लेखनीय है कि चार दिसंबर को छेहरटा में अकाली नेता रंजीत सिंह राणा ने साथियों के साथ मिलकर एएसआई रविंदर पाल सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मामले में रंजीत सिंह राणा, धर्मजीत सिंह धर्मा, गुरबीर सिंह उर्फ बीरा और बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया गया। पांचवां आरोपी संदीप रामपाल फरार चल रहा था।

पुलिस कमिश्नर राम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रही सीआईए स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि संदीप इस समय मध्यप्रदेश के जंगलों में छुपा हुआ है। आरोपी अपने कुछ रिश्तेदारों के संपर्क में था। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी का पता लगाया। सीआईए स्टाफ पुलिस मध्यप्रदेश रवाना हुई। पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी को मध्यप्रदेश के रामगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। रामगढ़ भोपाल से 90 किलोमीटर दूर है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस को सूचित करने के अलावा आरोपी को इलाका मैजिस्ट्रेट कस्बा कुरवई जिला विदिशा में पेश कर 21 दिसंबर तक रिमांड पर ले लिया गया है। पुलिस पार्टी आरोपी को लेकर अमृतसर के लिए रवाना हो चुकी है।

इधर, जेल में बंद एएसआई रविंदर पाल सिंह के हत्यारोपी से बुधवार शाम जिंदा कारतूस बरामद हुए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी रंजीत सिंह राणा, धर्मजीत सिंह धरमा और अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया। बुधवार शाम को धर्मा की पत्नी उससे मुलाकात के लिए जेल पहुंची। मुलाकात के बाद जब राणा और धरमा वापस बैरक जा रहे थे तो जेल के सुरक्षा कर्मियों ने धर्मा के जूतों की तलाशी ली। जूतों में से 12 बोर एलजी के दो कारतूस बरामद हुए।

जेल से मिली जानकारी के अनुसार धर्मा से मिले कारतूसों का आरोप राणा ने अपने ऊपर ले लिया है। जेल के अधिकारियों के अनुसार धर्मा की पत्नी ने ही मुलाकात के दौरान चोरी छुपे यह कारतूस जेल में पहुंचाए हैं। जेल सुपरिंटेंडेंट ने इस संबंध में केस दर्ज करने के लिए जिला पुलिस को पत्र लिखा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!