मध्यप्रदेश में छिपे हैं पथरा लूटकांड के आरोपी

shailendra gupta
भोपाल। उत्तरप्रदेश के बहुचर्चित पथरा लूटकांड के आरोपी मध्यप्रदेश में छिपे हुए हैं। यह पुख्ता सूचना उत्तरप्रदेश पुलिस के पास है और वो इन दिनों मध्यप्रदेश के कई जिलों में इस वारदात के आरोपियों की तलाश कर रही है। इस प्रक्रिया में उसने कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई भी की है।

बता दे उत्तरप्रदेश, इलाहाबाद अंतर्गत पथरा गांव स्थित सुभाष पुलिया के पास रविवार की शाम को स्कार्पियों सवार आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने मीरगंज गुड़मण्डी निवासी चीनी व्यापारी राजेश कुमार उर्फ पिन्टू केसरी से लगभग छह लाख रुपये लूट लिया था। इस मामले में उसी रात को व्यापारी की तहरीर पर कोरांव थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

मामले को लेकर एसपी यमुनापार लल्लन राय, क्षेत्राधिकारी मेजा ज्ञानज्जय सिंह, थानाध्यक्ष कोरांव उदयवीर सिंह, थानाध्यक्ष मेजा विनोद यादव सहित एसओजी के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया था। एसओ कोरांव को लूट का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अब कोई खुलासा नहीं हो सका है। तीन दिनों में पुलिस कई जगहों पर दबिश दे चुकी है। कोरांव में कई लोगों को रखकर पूछताछ की जा रही है।

इस संबंध में जब थानाध्यक्ष कोरांव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लूट के खुलासे को लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिले के बदमाशों के बाद अब अंतरप्रांतीय बदमाशों के तरफ जांच घूम रही है। इसको लेकर मिर्जापुर, बनारस, फतेहपुर, कौशांबी सहित मध्य प्रदेश के जिलों में दबिश दी गई है। उन्होंने बताया कि दबिश के दौरान ही एक इनामी बदमाश एवं गिरफ्त से फरार सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

अब तक दो दर्जन से भी ज्यादा लोगों को उठा कर उनसे पूछताछ की गई है, पुलिस की जांच सही दिशा में चल रही है अगर सब कुछ रहा तो जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जायेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!