मनरेगा में लापरवाही: जनपद CEO, EE RES, SDO, AE, को नोटिस

shailendra gupta
छिन्दवाड़ा | महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री महेशचन्द्र चौधरी ने सीईओ जिला पंचायत की अनुशंसा पर समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, समस्त अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं समस्त सहायक यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये है।

 उक्त अधिकारियों पर लेबर बजट के अनुसार व्यय न करने, प्रशासकीय व्यय अधिक करने, 60:40 का अनुपात संधारित न करने एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जारी नहीं करने के कारण नोटिस जारी किये गये है । समयावधि में समाधानकारक जवाब नहीं देने की स्थिति में उक्त अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी ।

लेबर बजट अनुसार नहीं किया व्यय - वित्तीय वर्ष में लेबर बजट अनुसार मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये बनी कार्ययोजना अनुसार योजना का क्रियान्वयन नहीं करने के कारण कलेक्टर श्री चौधरी ने सीईओ जपपद पंचायत छिन्दवाड़ा श्री एच.सी.द्विवेदी, सीईओ जनपद पंचायत अमरवाडा श्री टी.आर.सरेआम, सीईओ मोहखेड श्री आर.एस.इरपाची, सीईओ परासिया श्री प्रदीप गुहा, सीईओ सौंसर श्री अवधेश सिंह, सीईओ बिछुआ श्री टी.आर.कोरी, सीईओ चौरई श्रीमती अंजू भारती, सीईओ हर्रई श्री अजीत मिश्रा, सीईओ जुन्नारदेव श्री सी.एल.अहिरवार, सीईओ पांढुर्ना श्री प्रदीप शर्मा एवं सीईओ जनपद पंचायत तामिया श्री महावीर जैन को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये है ।

प्रशासकीय व्यय अधिक, 60:40 अनुपात संधारित नहीं-- महात्मा गांधी नरेगा में प्रशासकीय व्यय अधिक करने एवं 60:40 का अनुपात संधारित नहीं करने पर भी कलेक्टर श्री चौधरी ने नोटिस जारी किये है । जुन्नारदेव जनपद पंचायत सीईओ के अतिरिक्त शेष सभी जनपद पंचायत सीईओ को प्रशासकीय व्यय 4 प्रतिशत से अधिक करने पर एवं अमरवाडा, मोहखेड, परासिया एवं सौंसर जनपद पंचायत में 60:40 का अनुपात संधारित नहीं होने के कारण भी नोटिस जारी किये है ।

कार्य अपूर्ण, सीसी जारी नहीं- जिला स्तर पर महात्मा गांधी नरेगा की समीक्षा के दौरान कार्यो की प्रगति कम पाये जाने एवं पूर्ण कार्यो की सीसी जारी नहीं किये जाने के कारण कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, समस्त अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं सभी सहायक यंत्रियों को नोटिस जारी किये है । उक्त स्थिति में सुधार नहीं आने पर सभी अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी ।

प्रशासकीय व्यय पर नियंत्रण के निर्देश- कलेक्टर श्री चौधरी ने समस्त जनपद पंचायत सीईओ को महात्मा गांधी नरेगा में प्रशासकीय व्यय पर नियंत्रण करने के निर्देश दिये है । उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारंभ नहीं किए गए है वहां के रोजगार सहायक, सचिव, उपयंत्री के वेतन आहरण पर रोक लगाई जाये । फोटोकापी के बिलों का भुगतान नहीं किया जाये । ग्राम पंचायतों का निरीक्षण सीईओ एवं सहायक यंत्री एक ही वाहन से करें एवं डीजल पर कम व्यय करें।

शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में पटवारी राजपूत निलम्बित


मुरैना | पटवारी हल्का नम्बर 58 मिरघान के पटवारी प्रकाश राजपूत द्वारा शासकीय कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने तथा अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन नही करने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए एस.डी.एम. श्री डी.के. कम्ठान ने पटवारी प्रकाश राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!