भोपाल। धार जिले की प्रतिष्ठित नगर पालिका में कांग्रेस की जीत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने मतदाताओं का आभार मानते हुए कहा कि पीथमपुर की जीत के साथ ही कांग्रेस का विजय अभियान शुरु हो चुका है।
भूरिया ने कहा कि यह जीत कांग्रेस की नीतियों में जनता के विश्वास का प्रतीक है। गौरतलब है कि पीथमपुर नगरपालिका के चुनाव में कांग्रेस के जगन्नाथ वर्मा, भाजपा के वर्तमान नपा अध्यक्ष को 1391 वोटों से हराकर विजयी घोषित हुए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा के प्रभाव वाले इस इलाके में कांग्रेस की जीत मायने रखती है।
