बस में गैंगरेप की शूटिंग कर रहे कलाकारों पर हमला, कैमरा तोड़ा

shailendra gupta
भोपाल। ISBT बस स्टेशन पर बसों के कर्मचारियों एवं दूसरे लोगों ने बस में बिना अनुमति गैंगरेप की शूटिंग कर रहे कलाकारों पर हमला कर दिया। इस हमले में कलाकारों को चोटें आई हैं जबकि शूटिंग में उपयोग किया गया केमरा टूट गया।

देश भर में चल रहे गैंगरेप के विरोध में आज भोपाल में भी प्रदर्शन हुआ। इसी दौरान कुछ उत्साहित कलाकारों ने बस में गैंगरेप का एक नाटक प्लान किया और जा पहुंचे ISBT यहां उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी।

जैसे ही बस के कर्मचारियों को इसकी सूचना मिली उन्होंने कलाकारों को वहां से खदेड़ना शुरू कर दिया। बहस बढ़ती चली गई और कर्मचारियों ने कलाकारों के साथ मारपीट भी कर डाली। समाचार लिखे जाने तक थाना गोविंदपुरा में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी एवं किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!