बलात्कार पीड़ित महिला ने की खुदकुशी

shailendra gupta
भोपाल। दिल्ली के सामूहिक बलात्कार कांड को लेकर देश में आक्रोश फूट पड़ा है, तभी राजगढ़ जिले से आई खबर ने मप्र को शर्मसार कर दिया है। यहां बलात्कार से पीड़ित एक महिला ने पुलिस विभाग से न्याय नहीं मिलने पर शनिवार को खुदकुशी कर ली। पीड़ित महिला सुसाइड नोट छोड़ गई है जिसमें उसने बलात्कार के आरोपियों का भी उल्लेख किया है।

बताया गया है कि लिंबोदा निवासी यह महिला एक माह पूर्व पुलिस में शिकायत करने गई थी। उसने अपनी शिकायत में गांव के रामस्वरूप किरार, भंवरलाल और पूर्व सरपंच राधेश्याम किरार पर बलात्कार करने का आरोप लगाया था। थाने पर तैनात एक आरक्षक ने उससे रिपोर्ट लिखने के लिए रिश्वत की मांग की थी।

पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज करने के बजाय छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया था। बताया गया है कि आरोपी महिला के साथ इसके बाद भी बलात्कार करते रहे। आरोपियों के खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं होने और आरोपियों द्वारा उसके बाद भी शोषण किए जाने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली।

दो महीने तक होता रहा बलात्कार


खबर मिल रही है कि पुलिसिया संरक्षण न मिलने के बाद पूर्व सरपंच एवं उसके साथियों के हौंसले बुलंद हो गए और उन्होंने महिला के साथ लगातार दो माह तक बलात्कार किया। अंतत: परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!