भोपाल। बीते दिनों पुलिस विभाग में हुए दो दर्जन से ज्यादा फर्जी तबादलों के मामले में गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि मुझे इस बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन मैं मामले की तह तक जाउंगा।
सनद रहे कि पिछले कुछ दिनों में पुलिस विभाग में करीब दो दर्जन से ज्यादा ऐसे तबादले आदेश जारी हुए जो अधिकृत नहीं थे। मामला उजागर होने के बाद पुलिस हेडक्वार्टर्स की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई परंतु अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर वो कौन आदमी है जिसने ये फर्जी आदेश जारी किए।
इस मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने आज कहा कि मुझे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मैं मामले की तह तक जाउंगा।