प्रभात झा का 'ड्रामा' शुरू, बस में की सवारी

shailendra gupta
भोपाल। मप्र भाजपा के अध्यक्ष पद से 'पोखरण विस्फोट' की माफिक हटाए गए प्रभात झा रविवार को नाटकीय ढंग से आम बस में सवार होकर देवास पहुंचे। देवास में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे बस से इंदौर के लिए रवाना हुए।

प्रभात झा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं अब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नहीं रहा, इसलिए मैंने पार्टी का वाहन और सुविधाएं लौटा दी हैं। अब मैं आम कार्यकर्ता की तरह काम करूंगा। देवास से वे बस में सवार होकर इंदौर के लिए रवाना हुए, जहां वे पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। बताया गया है कि वे इंदौर से उज्जैन भी बस द्वारा जाएंगे।

सनद रहे कि ये वही प्रभात झा हैं जिन्होने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पार्टी प्रदत्त वाहन को लक्झरी बनाने के लिए पार्टी फंड के 21 लाख रुपए फूंक डाले थे और इसी कारण प्रभात झा पर लक्झरी लाइफ के आदी हो जाने के आरोप भी लगे थे। श्री झा की विदाई में यह मुद्दा भी एक था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!