चंडीगढ़ में मध्यप्रदेश की महिला के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार

shailendra gupta
भोपाल। नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ गई एक महिला के साथ उसको नौकरी देने वाले दो युवकों ने ही गैंगरेप कर डाला। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी और आधी रात को घर से बाहर धकेल दिया।

चंडीगढ़ रेवाड़ी के करनावास में दो युवकों ने महिला को घर में बुला कर गैंगरेप किया । दोनों आरोपी फरार हो गए है। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन रेपिस्‍ट पुलिस की पहुंच से बाहर है। करनावास में एक कंपनी में काम करने वाले दो युवकों के लिए मध्‍यप्रदेश की रहने वाली ये महिला खाना बनाने का काम करती थी।

बीस तारीख की शाम को इन दोनों युवकों ने इसे खाना बनाने के लिए  घर पर बुलाया और रात भर बारी- बारी रेप किया। रेप करने के बाद सुबह दोनों ने उसे डराया धमकाया और कहा कि अगर मामले को तूल दिया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। उसके बाद महिला को घर से बाहर धकेल दिया।

मध्‍यप्रदेश की रहने वाली ये महिला अकेले दम बीती रात को एसपी रेवाड़ी भारती अरोड़ा के समक्ष पेश हुई और सारा किस्सा बयां किया। एसपी ने रात को ही सिविल अस्‍पताल में महिला का मेडिकल कराया और गैंगरेप का मामला दर्ज कर दिया। लेकिन आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी धनीराम मध्‍यप्रदेश के धर्मपुरा का रहने वाला है जबकि दूसरा आरोपी बिल्लू करनावास का ही है। धनीराम की पीड़ित महिला से जान पहचान थी। एसपी रेवाड़ी भारती अरोड़ा ने कहा कि मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है व आरोपियों को जल्द पकड़ दिया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!