भोपाल। भाजपा के नेता प्रदेश के अतिक्रमणकारियों को संरक्षण दे रहे हैं, इतना ही नहीं संरक्षण के बदले चौथ वसूली भी कर रहे हैं। हालात यह है कि पूरा का पूरा मध्यप्रदेश अतिक्रमण की चपेट में आ गया है और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह आरोप आरिफ अकील ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए लगाए।
अकील ने अतिक्रमण हटाने को लेकर विधानसभा में एक प्रश्न के माध्यम से राज्य शासन ने जवाब मांगा था। अकील ने बताया कि इसके जवाब में शासन ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर को अधिकृत किया गया है।
अकील का सवाल था कि जब कलेक्टर को अधिकृत किया गया है तो उसे अपना काम करने से भाजपाई रोकते क्यों हैं। जब जब कलेक्टर ने अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया, उस पर दबाव क्यों बनाया जाता है। कई मामलों में तो सीएम हाउस तक से कलेक्टर को अभियान रोकने के निर्देश दिए जाते हैं।