मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल परियोजनाओं को विशेष पैकेज

shailendra gupta
भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज संपन्न मंत्रि-परिषद् की बैठक में प्रदेश में 25 करोड़ एवं इससे अधिक पूँजी निवेश की टेक्सटाइल परियोजनाओं को विशेष पैकेज की स्वीकृति दी गई। इसके अनुसार टेक्सटाइल परियोजनाओं को 5 प्रतिशत की दर से 5 वर्ष के लिए ब्याज अनुदान और कम्पोजिट टेक्सटाइल परियोजनाओं को 7 प्रतिशत की दर से 5 वर्ष के लिए ब्याज अनुदान दिया जाएगा।

टेक्सटाइल सेक्टर की संपूर्ण मूल्य संवर्धन श्रंखला में 8 वर्ष के लिए उद्योग निवेश संवर्धन सहायता योजना का लाभ दिया जाएगा। कॉटन जिनिंग मिल को तैयार माल के विक्रय पर चुकाये गये केन्द्रीय विक्रय कर के समतुल्य राशि की सहायता दी जाएगी। स्पिनिंग मिल को कच्चे माल के क्रय पर चुकाये गये वेट एवं तैयार माल के अंतर्राज्यीय विक्रय पर चुकाये गये केन्द्रीय विक्रय कर के समतुल्य राशि की सहायता दी जाएगी। इसी प्रकार कपड़ा निर्माण इकाई को कच्चे माल के क्रय पर चुकाये गये वेट के समतुल्य और तैयार वस्त्र निर्माण इकाई को तैयार माल की बिक्री पर चुकाये गये वेट एवं केन्द्रीय कर के समतुल्य राशि की सहायता दी जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!