छात्रवृत्ति में चीटिंग, प्राचार्य को नोटिस

shailendra gupta
भोपाल। वर्ष 2012-13 के लिए अनुसूचित जाति/ जनजाति वर्ग के अध्यनरत विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति स्वीकृति/ प्रस्ताव जिला कार्यालय को 10 दिसम्बर 2012 तक नहीं प्रस्तुत करने के कारण सिंगरौली कलेक्टर एम. सेलवेन्द्रन द्वारा 18 प्राचार्यो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

प्रचार्यों द्वारा समय पर छात्रवृत्ति स्वीकृति/ प्रस्ताव जिला कार्यालय को नहीं प्रस्तुत करने के कारण उक्त वर्ग के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रहे है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सिंगरौली से प्राप्त जानकारी के अनुसार 

  1. शासकीय पॉलिटेक्निक बैढ़न, 
  2. शासकीय कन्या महाविद्यालय वैढ़न, 
  3. शासकीय महाविद्यालय सिंगरौली, 
  4. शासकीय महाविद्यालय वैढ़न, 
  5. शासकीय महाविद्यालय देवसर, 
  6. सांई महाविद्यालय विन्ध्यनगर, 
  7. मायाराम महाविद्यालय मेढ़ौली, 
  8. सिंगरौली इस्टीट्यूट सिंगरौली, 
  9. विकल्प पैरा मेडिकल जयन्त, 
  10. सांई पैरा मेडिकल वैढ़न, 
  11. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिन्दूल, 
  12. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खनुआ, 
  13. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजमिलान, 
  14. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंजरेह, 
  15. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करदा, 
  16. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिनगृड़ी, 
  17. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरका, 
  18. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरफरी 

के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!