अपने अधिकारियों की शिकायत करना मंहगा पड़ा, महिला कर्मचारी कीसेवाएं समाप्त

shailendra gupta
भोपाल। एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को अपने अधिकारियों की विभागीय शिकायतें करना मंहगा पड़ा। शिकायतों पर कार्रवाई के बजाए उसकी ही सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

भोपाल जिले के फन्दा विकासखंड की सूखी सेवनियां ग्राम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती जयश्री बैरागी की सेवाएं समाप्त कर दी गई है । परियोजना अधिकारी श्रीमती मीना मिंज द्वारा जारी सेवा समाप्ति के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बैरागी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती हैं और उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह अपना समस्त प्रभार क्षेत्रीय पर्यवेक्षक को सौंपे ।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बैरागी को विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय समय पर दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करना और लगातार विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध आधारहीन झूठी शिकायतों को करना उनके सेवा से समाप्ति का कारण बना । सेवा समाप्ति के आदेश में बताया गया है कि पिछले दो वर्षों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बैरागी अपने कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के विरूद्ध झूठी शिकायतें करती आ रहीं हैं ।

उनके द्वारा की गई शिकायतों की जांच में यह साबित हुआ है कि वह झूठी शिकायत करने की आदतन आदि है । इसके साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्र के संचालन में लापरवाही बरतना, केन्द्र के संचालन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों की अवहेलना करना भी उनकी आदत में शुमार रहा है । इन्हीं बातों के मद्देनजर पूरी जांच पड़ताल के बाद श्रीमती बैरागी की सेवाओं को निरंतर बनाए रखना उचित नहीं मानते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई है ।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!