भोपाल। भाजपा सरकार में मंत्री रहे मोती कश्यप को एक बार फिर मंत्री का दर्ज हासिल हो गया है। वे मध्यप्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हैं एवं शासन ने बोर्ड के अध्यक्ष को मंत्री व उपाध्यक्ष को राज्यमंत्री का दर्ज देने का निर्णय लिया है।
आज जारी एक आदेश में राज्य शासन ने मध्यप्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मोती कश्यप को मंत्री और उपाध्यक्ष डॉ. कैलाश विनय को राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज इस संबंध में आदेश जारी किया गया।