दिग्विजय सिंह के गृहनगर में चुनाव 8 जनवरी को

shailendra gupta
भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग ने गुना जिले की राघोगढ़ एवं खण्डवा जिले की ओंकारेश्वर नगर पालिका परिषद में आम चुनाव के लिये निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया है। दोनों परिषदों में 18 दिसम्बर से नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।


निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन दोनों परिषदों में नाम निर्देशन पत्र 26 दिसम्बर तक प्राप्त किये जा सकेंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की जाँच 27 दिसम्बर एवं अभ्यर्थियों द्वारा 29 दिसम्बर को प्रातः 10.30 से दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। 

इसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया जायेगा। नगर पालिका परिषद राघोगढ़ एवं ओंकारेश्वर में 8 जनवरी 2013 को प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 10 जनवरी को प्रातः 9 बजे से की जायेगी। दोनों नगरीय निकाय के क्षेत्रों में आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!