मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 5 ट्रांसफर, 2 प्रमोशन, 3 के विभाग बदले

shailendra gupta
भोपाल। राज्य शासन ने साल के अंतिम दिन कुछ प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। इसमें चार उपसचिवों व दो अपर सचिव के तबादले किए गए हैं, तीन अनुभाव अधिकारी बदल दिए गए एवं दो वरिष्ठ कर्मचारियों को प्रमोशन दिया गया है। 

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक भारतीय वन सेवा के अफसर एएचयू खान को वाणिज्यिक कर विभाग व भागवत सिंह को श्रम एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया है। इसी तरह उप सचिव अरुण तोमर को खनिज साधन विभाग से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आरपीएस जादौन को मंत्रालय से सामाजिक न्याय विभाग, संजीव श्रीवास्तव को श्रम विभाग से अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग और सरिताबाला प्रजापति को मंत्रालय से सामान्य प्रशासन विभाग में स्थानांतरित किया है।

तीन अनुभाग अधिकारी बदले : राज्य शासन ने तीन अनुभाग अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक श्रीदास को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग से विमुक्त घुमक्कड़ विभाग, जयराम विलियम को चिकित्सा शिक्षा विभाग से वित्त विभाग और मंदा राठौर को चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है।

दो वरिष्ठ कर्मचारी पदोन्नत : सहायक ग्रेड -1 दो कर्मचारियों को पदोन्नत कर अनुभाग अधिकारी बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने लीना शर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग से संस्कृति विभाग और विनोद शर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग से नगरीय प्रशासन विभाग में पदस्थ किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!